HomeUttarakhandAlmoraकोरोना फाइटर : एसडीएम रानीखेत ने ड्यूटी को दी अहमियत, स्थगित कर...

कोरोना फाइटर : एसडीएम रानीखेत ने ड्यूटी को दी अहमियत, स्थगित कर दी शादी की तारीख

ADVERTISEMENTS

रानीखेत। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को देखते हुये लाॅकडाउन में उपजिलाधिकारी रानीखेत अभय प्रताप सिंह ने प्रशासनिक सेवा व कर्तव्यनिष्ठा का सर्वोत्तम परिचय ने दिया है। उपजिलाधिकारी की शादी की तिथि दिनांक 26 अप्रैल, 2020 को लखनउ निर्धारित थी, लेकिन लाॅकडाउन व कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये उनेक द्वारा शादी की तारीख को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने अपने विवाह से पहले प्रदेश व जनपद सेवा को सर्वाेपरि रखा। गौरतलब है कि रानीखेत में गत 05 अप्रैल को कोरोना पाॅजीटीव मरीज मिला था। 06 अप्रैल से ही वहां पर तीन कालोनियों को सील कर दिया गया। तीनों सील कालोनियों मे दैनिक माॅनीटरिंग व निरीक्षण के साथ ही मेडिकल टीम द्वारा तीनों कालोनियों के लोगों का प्रतिदिन चैकअप किया गया और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति समय-समय पर की गयी। इसमें उपजिलाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उपजिलाधिकारी की इस कर्तव्यनिष्ठा और उनके सेवा भाव की सराहना करते हुये अन्य अधिकारियों को उनसे सीख लेने की अपेक्षा की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments