👉 दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद क्षेत्र भ्रमण पर निकले, तो गर्मजोशी से स्वागत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद क्षेत्र भ्रमण पर निकले गोविंद पिलख्वाल का जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। शुक्रवार को चितई से धौलछीना तक उनका गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया, तो वहीं उनके व पार्टी के पक्ष में हर्ष के नारे लगे।
दर्जा राज्य मंत्री आज चितई, पेटशाल, बाड़ेछीना व धौलछीना क्षेत्र में पहुंचे और उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जगह-जगह स्वागत किया। उन्हें दर्जा राज्य मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उनके स्वागत में जोरदार नारे लगे। इस दौरान जगह-जगह अपने संबोधन में पिलख्वाल ने नई जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री व पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। पिलख्वाल ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इनका लाभ जन—जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लाक प्रमुख मीना, मंगल सिंह रावत, मंजू टम्टा, राजेंद्र बिष्ट, बालम सिंह, रवि नेगी, शिवराज सिंह, रमेश धपोला, सुंदर सिंह पथनी, हरीश बनौला आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


