HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा नगर में करबला से लक्ष्मेश्वर तक 12 घंटे ठप रहेगा यातायात

अल्मोड़ा नगर में करबला से लक्ष्मेश्वर तक 12 घंटे ठप रहेगा यातायात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर में कल यानी 18 अप्रैल की रात्रि 8 बजे से करबला से लेकर लक्ष्मेश्वर तक 12 घंटे यातायात ठप रहेगा। इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। इस सड़क में निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन किया गया है।

लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटरमार्ग के अंतर्गत अल्मोड़ा नगर के मुख्य मार्ग में लक्ष्मेश्वर के समीप ह्यूम पाइप संबंधी निर्माण कार्य किया जाना है। इस कार्य के सुरक्षित एवं सुचारु निष्पादन के लिए 18 अप्रैल 2026 की रात्रि 8:00 बजे से 19 अप्रैल 2026 की प्रातः 8:00 बजे तक इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। इस अवधि में करबला से लक्ष्मेश्वर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

व्यवस्था के अनुसार छोटे चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments