HomeUttarakhandAlmoraनशे में टल्ली होकर चला रहा था भारी डम्पर, पुलिस ने उतार...

नशे में टल्ली होकर चला रहा था भारी डम्पर, पुलिस ने उतार दिया सारा सुरूर

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा (सीएनई रिपोर्टर)। देवभूमि की शांत सड़कों पर नशे में धुत्त होकर मौत का खेल खेलने वाले चालकों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस ने अब सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को चौखुटिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शराब के नशे में डम्पर दौड़ा रहे एक बेपरवाह चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल चालक को सलाखों के पीछे पहुँचाया, बल्कि उसके डम्पर को भी मौके पर सीज कर दिया।

नशे में टल्ली होकर चला रहा था भारी डम्पर, पुलिस ने उतार दिया सारा सुरूर

अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों और यातायात प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति कोई नरमी न बरती जाए। विशेषकर ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना (Drunken Driving) और रैश ड्राइविंग करने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अब जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर ‘रोड रेज’ और संभावित हादसों को रोकने का प्रयास कर रही है।

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान तेज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान डम्पर संख्या UK19-CA-1384 को जांच के लिए रोका गया।

नशे में झूम रहा था चालक

जब पुलिस ने चालक अमर सिंह (पुत्र पान सिंह, निवासी ग्राम सीरा, पोस्ट नवाडा, चौखुटिया) को वाहन से नीचे उतारा, तो वह पूरी तरह शराब के नशे में धुत पाया गया। नशे की हालत में इतना भारी वाहन (डम्पर) चलाना न केवल उसके स्वयं के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर लिया और भारी-भरकम डम्पर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

अभियान जारी: नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बेपरवाह चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चेकिंग अभियान रुकने वाला नहीं है। भविष्य में भी यदि कोई नशे की हालत में या नियमों के विरुद्ध वाहन चलाते पाया गया, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


पुलिस टीम का संदेश: आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है, कृपया शराब पीकर वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments