HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: थाना व चौकी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

अल्मोड़ा: थाना व चौकी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

👉 एसएसपी घोड़के ने भतरौंजखान थाना व भिकियासैंण चौकी का औचक निरीक्षण किया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने थानों व चौकियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने बीते मंगलवार को जिले के थाना भतरोंजखान समेत पुलिस चौकी भिकियासैंण व पुलिस सहायता केंद्र मरचूला के औचक निरीक्षण के दौरान दिए।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के बीते मंगलवार को जिलांतर्गत भतरौजखान थाने समेत चौकी भिकियासैंण एवं पुलिस सहायता केंद्र मरचूला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय का बारीकी से जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं, प्राप्त शिकायतों एवं लंबित वारंटों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बीट पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, सत्यापन अभियान में तेजी लाने, आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने थाना स्तर पर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए जरूरी कदम उठाए। साथ ही कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन चौकी भिकियासैंण भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा थानाध्यक्ष भतरौंजखान को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments