HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: चारधामों में भारी बारिश—बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: चारधामों में भारी बारिश—बर्फबारी

ADVERTISEMENTS

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सख्त एडवायजरी

देहरादून/उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज ने पूरे प्रदेश को ठंड की आगोश में ले लिया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों, विशेषकर चारधामों—यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में ताजा बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम में आज सुबह से ही भारी हिमपात हुआ, जिससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, पिथौरागढ़ के ऊँचाई वाले इलाकों में भी लगातार बर्फबारी की सूचना है। बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जिले में भी भारी बारिश हो रही है।

6 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट‘: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के 6 जिलों—देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। राज्य के शेष जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: चारधामों में भारी बारिश—बर्फबारी

मौसम विभाग द्वारा जारी ‘इम्पैक्ट रिपोर्ट’ और सावधानी: मौसम विभाग ने खराब मौसम के प्रभावों (Impact) को देखते हुए जनता के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है:

  • नुकसान की आशंका: आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है। तेज हवाओं से कच्चे मकानों को नुकसान और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों, बागवानी व खुले में खड़े वाहनों को क्षति पहुँचने की आशंका जताई गई है।
  • क्या करें और क्या न करें (Suggested Actions):
    • गरज-चमक और ओलावृष्टि के समय घरों के अंदर रहें, खिड़कियाँ और दरवाजे बंद रखें।
    • बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
    • खुले में खड़े पेड़ों के नीचे शरण बिल्कुल न लें, सुरक्षित पक्के मकानों में ही रुकें।
    • अपने पालतू जानवरों को बाहर न बांधें।
    • किसान अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और पेड़ों को ओलों से बचाने के लिए ‘हेल नेट’ का प्रयोग करें।

तापमान में भारी गिरावट: देहरादून सहित राज्य के मैदानी इलाकों में भी बीती रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। देहरादून का तापमान, जो दो दिन पहले 30 डिग्री सेल्सियस के पार था, अब गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों का हाल:

  • 9 अप्रैल: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।
  • 10-11 अप्रैल: 3700 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी संभव है, जबकि अन्य जिलों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments