रेड क्रॉस, बड़ा फैसला: अब हर टैक्सी ड्राइवर बनेगा ‘लाइफ सेवर’

0
अब हर टैक्सी ड्राइवर बनेगा 'लाइफ सेवर'
अब हर टैक्सी ड्राइवर बनेगा 'लाइफ सेवर'

खरीदेगा शव वाहन; स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की भी व्यवस्था

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। रेड क्रॉस सोसाइटी अब आपदा प्रबंधन और जनसेवा के लिए अपनी ताकत बढ़ाने जा रही है। शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में टैक्सी चालकों को अनिवार्य रूप से सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण देने और शहर में शव वाहनों की कमी को दूर करने के लिए नया शव वाहन खरीदने समेत कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।


ADVERTISEMENTS

कचहरी बाजार स्थित जनरल बीसी जोशी सभागार में हुई इस बैठक में जनहित से जुड़े कई क्रांतिकारी कदम उठाने का निर्णय लिया गया:

बैठक के मुख्य बिंदु और बड़े फैसले:

  • जीवन रक्षक प्रशिक्षण: सड़क दुर्घटनाओं के समय तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक टैक्सी चालक को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • संसाधनों की खरीद: संस्था जनहित में 15 स्ट्रेचर, दो व्हीलचेयर और प्रशिक्षण हेतु एक सीपीआर डमी खरीदेगी।
  • शव वाहन की व्यवस्था: नगर में शव वाहन की कमी को देखते हुए बैंक और दानदाताओं के सहयोग से नया वाहन खरीदने पर सहमति बनी।
  • आपदा प्रबंधन टीम: प्रत्येक विकासखंड में रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स की एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो आपदा के समय सरकारी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी।
  • ऑक्सीजन सुविधा: मेडिकल कॉलेज स्थित बूस्टर प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर मरीजों तक पहुँचाने की योजना पर भी विचार किया गया।
  • भवन हेतु आभार: रेड क्रॉस भवन के लिए जगह उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी और मेयर का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सहायता प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में रेड क्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला चेयरमैन आशीष वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, युवा अध्यक्ष अमित शाह मोनू, मनोज भंडारी, अभिषेक जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS