ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड रोडवेज बस पर रोडवेज बस, चालक घायल

0
ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड रोडवेज बस पर पथराव, चालक घायल
ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड रोडवेज बस पर पथराव, चालक घायल

यात्रियों में मच गई चीख—पुकार

सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गदरपुर और केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टनकपुर से हरिद्वार जा रही एक रोडवेज बस पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार, बस और बाइक सवार युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामूली बहस ने अचानक उग्र रूप ले लिया और बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया।

जैसे ही बस चीनी मिल के पास पहुंची, हमलावरों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, डंडों से हमला कर बस के शीशे भी तोड़ दिए गए। इस हमले से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई—चारों ओर चीख-पुकार और डर का माहौल बन गया।

हमले के दौरान बस चालक भी घायल हो गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए वह बस को सुरक्षित रूप से दोराहा चौकी तक ले गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने पूरी वारदात अपने मोबाइल में कैद कर ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमले की भयावह तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

👉 क्या बोली पुलिस?

पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर, विभव सैनी के अनुसार, बस चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ओवरटेक विवाद के बाद यह हिंसक घटना हुई, जिसमें बस को नुकसान पहुंचा है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

ADVERTISEMENTS