HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुँचा युवक

हल्द्वानी : रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुँचा युवक

ADVERTISEMENTS

सोशल मीडिया पर तमंचे संग फोटो डालना पड़ा भारी

हल्द्वानी (सीएनई रिपोर्टर): सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने अपना सख्त रुख अपना लिया है। रील बनाकर वायरल होने की चाहत में एक युवक ने जैसे ही अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो पोस्ट की, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे दबोच लिया।

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालकर हल्द्वानी क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के प्रयास को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टीसी ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने इस प्रकरण में तत्काल और कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश जारी किए। इन निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

गठित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गत दिवस आरोपी को क्रियाशाला मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की (उम्र 19 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गौला गेट, राजपुरा का निवासी है और मूल रूप से मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विधिक कार्यवाही और पुलिस टीम

आरोपी के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, कांस्टेबल ललित नाथ और कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी शामिल रहे।


नैनीताल पुलिस का जनसंदेश: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना और दहशत का माहौल बनाना एक गंभीर कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments