HomeUttarakhandBageshwarशामा में शराब दुकान के विरोध में आंदोलन, कोरंगा भूख हड़ताल पर

शामा में शराब दुकान के विरोध में आंदोलन, कोरंगा भूख हड़ताल पर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले के शामा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर एक बड़ा जनआंदोलन शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा ने रामलीला मैदान शामा में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा शामा क्षेत्र से शराब की दुकान को हटाने सहित कुल 9 मांगों को लेकर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आंदोलन की शुरुआत से पहले क्षेत्र के महिला एवं पुरुषों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। इसके बाद औपचारिक रूप से भूख हड़ताल प्रारंभ की गई। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

भूख हड़ताल के पहले दिन सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा धरने पर बैठे। इस दौरान रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र कोरंगा ने कहा कि यह लड़ाई जनहित की है और इसे पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य गोगिना की पुष्पा देवी और शामा की शांति देवी ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं सहित क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी भूख हड़ताल में शामिल होंगी।

धरना-प्रदर्शन में महिला मंगल दल अध्यक्ष खस्टी देवी, पूर्व प्रधान खड़क सिंह कोरंगा, मंजू, छात्रा उपाध्यक्ष हल्द्वानी ज्योति दानू, महिपाल सिंह कोरंगा सहित कई स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।

आंदोलन के चलते शामा क्षेत्र में माहौल गर्माया हुआ है और अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments