HomeAccidentअल्मोड़ा : खाई में जा गिरी कार, तीन घायल, दो गंभीर

अल्मोड़ा : खाई में जा गिरी कार, तीन घायल, दो गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ​जनपद के सदूरवर्ती क्षेत्र सल्ट में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार रविवार देर शाम डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डडरिया सल्ट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थाना सल्ट पुलिस मय पुलिस बल व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि कार संख्या HR 26 EX 8447 अनियंत्रित होकर लगभग 10 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई है, जिसमें तीन लोग सवार थे। तीनों व्यक्ति सल्ट बाजार की ओर आ रहे थे।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से देवायल अस्पताल, सल्ट भिजवाया। दुर्घटना में दो व्यक्तियों(पवन व अजय) को गंभीर चोटें आई थीं,जिन्हें चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

घायलों का विवरण—

  1. पवन सिंह, उम्र 26 वर्ष, पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम सोकती हरड़ा भौनखाल
  2. अजय रावत, उम्र 25 वर्ष, पुत्र देवेंद्र रावत, निवासी सियाली लेड़ा, डडरिया, सल्ट, अल्मोड़ा
  3. कपिल सिंह, पुत्र जीवन सिंह, निवासी सोकती हरड़ा भौनखाल
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments