HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : गर्मी ने दस्तक भी नहीं दी, गहरा गया पानी का...

बागेश्वर : गर्मी ने दस्तक भी नहीं दी, गहरा गया पानी का संकट

ADVERTISEMENTS

आईवैल के मोटर सेट में तकनीकी खराबी

नगर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति ठप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। गर्मी ने अभी दस्तक तक नहीं दी, लेकिन पानी का संकट गहरा गया है। आईवैल के मोटर सेट में तकनीकी खराबी आने के कारण दो दिन से नगर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। पानी के अभाव में लोग हैंडपंपों तथा जल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। हालांकि जल संस्थान सुबह और शाम टैंकरों के माध्मय से लोगों तक पानी पहुंचा रहा है।

दो-दो नदियों के बीच में बसा बागेश्वर नगर में पानी का संकट सालभर बना रहता है। यहां पानी की वितरण व्यवस्था हमेशा पटरी से उतरी रहती है। आईवैल के मोटर सेट में तकनीकी खराबी आने के कारण दो दिन से कठायताबाड़ा, ठाकुरद्वारा, चौरासी, गड़बगड़ वार्ड में पानी नहीं आ रहा है। पानी के लिए लोग हैंडपंप, श्रीनौला धारा, मांग का धारा आदि स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं।

लोग पानी के लिए सुबह से हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। इससे उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों ने जल संस्थान पर आरोप लगाया कि उन्होंने मोटर में खराबी आने तथा पानी की सप्लाई बंद रहने की सूचना तक नहीं दी।

शिकायत करने के बाद भी उन्हें सही जानकारी नहीं दी। नवीन लोहनी, भवगत रावल आदि ने जल संस्थान से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के अवर अभयंता दीनदयाल टम्टा ने बताया कि मोटर ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगा। जहां अधिक दिक्कत है वहां टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments