HomeAccidentकैंची धाम जा रहे स्कूटी सवार युवकों को रोडवेज बस ने कुचला,...

कैंची धाम जा रहे स्कूटी सवार युवकों को रोडवेज बस ने कुचला, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई बस

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी : कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहे दो पर्यटकों को काठगोदाम थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। रॉन्ग साइड से निकल रही बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम रोडवेज डिपो से बस संख्या यूके 07 पीए 300 बी गलत दिशा में मुख्य मार्ग पर प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए सड़क के डिवाइडर तक घसीट ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि दोनों युवक बस और डिवाइडर के बीच बुरी तरह फंस गए। कुछ समय तक वे वहीं दबे रहे। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया।

बस और डिवाइडर के बीच फंस गए युवक

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आए पर्यटक अंकित कुमार और रमेश गुप्ता हल्द्वानी से किराए पर स्कूटी लेकर पहली बार कैंची धाम के दर्शन के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर से बस संख्या UK 07 PA 300 B अचानक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से मुख्य मार्ग पर आ गई। सामने से आ रही स्कूटी को बस ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों युवक बस के नीचे दबकर तड़पने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बस और डिवाइडर के बीच से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार स्कूटी चला रहे अंकित को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं, जबकि पीछे बैठे रमेश गुप्ता को अधिक गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों का उपचार जारी है।

पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में चालक ने दावा किया कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस इस दावे की तकनीकी जांच करा रही है।

काठगोदाम थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया बस के रॉन्ग साइड निकलने की बात सामने आई है। हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय तक नैनीताल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments