HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग: साढ़े लाख कीमत की स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: साढ़े लाख कीमत की स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक दबोचा

👉 दूसरे मामले में कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
👉 जिले में नशे के सौदागरों पर नकेल कसने को सघन चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर सघन चेकिंग कर रही है। इस बीच होली के पर्व को देखते हुए चेकिंग अभियान तेज है। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में 04.59 लाख रूपये कीमत की स्मैक और एक कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला अल्मोड़ा कोतवाली अंतर्गत का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में बीते शुक्रवार को एसओजी व कोतवाली की संयुक्त टीम चेकिंग पर निकली। इसी बीच निकटवर्ती लोधिया बैरियर के पास 22 वर्षीय युवक निखिलेश कनवाल पुत्र अनिल कनवाल के कब्जे से 15.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। खत्याड़ी अल्मोड़ा निवासी इस युवक को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली में उसके खिलाफ धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि कोतवाली अल्मोड़ा में पहले भी धारा 147,323,324 IPC के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। बरामद स्मैक की कीमत 04.59 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस टीम में एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, राकेश भट्ट व गणेश पाण्डे शामिल रहे।

दूसरा मामला जिले के दन्या थाना अंतर्गत का है। जहां थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सुवाखान तिराहे पर आल्टो कार संख्या UK 01A 3504 को चेक​ किया। जिसमें आरोपी दीपक सिंह के कब्जे से गत्ते की एक दर्जन पेटियों में अंग्रेजी शराब बरामद की। जो अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। इन पेटियों में 432 क्वार्टर और 69 हाफ थे। पुलिस ने वाहन को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना दन्या में धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई कामित जोशी, कांस्टेबल आनंद सिंह, जगत सिंह, प्रमोद कुमार, गणेश पाण्डे, राकेश भट्ट व चन्दन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments