HomeCrimeबड़ा एक्शन: कालाढूंगी फायरिंग कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार

बड़ा एक्शन: कालाढूंगी फायरिंग कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा संदेश: गुण्डागर्दी पर जीरो टॉलरेंस

कालाढूंगी फायरिंग कांड का खुलासा

CNE REPORTER, कालाढूंगी/नैनीताल। कालाढूंगी फायरिंग कांड : जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कालाढूंगी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते लड़ाई-झगड़ा और फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल, 01 तमंचा तथा 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 1,500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

डायल 112 से मिली सूचना, मौके से बरामद हुए खोखे

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2026 की रात्रि में चौकी बेलपड़ाव पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और बल तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल के आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला।

पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वीडियोग्राफी की गई तथा मौके से 11 अदद खोखे 32 बोर और 02 अदद खोखे .22 बोर बरामद किए गए।

16 फरवरी 2026 को वादिनी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह, निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल द्वारा रंजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ मंगा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 17/2026 धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी को सौंपी गई।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। आदेशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के आधार पर दिनांक 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुरानी रंजिश का खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को मौके पर बुलाया। आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही संबंधित न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि आरोपी रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा संख्या 99/25 धारा 115(2)/351/352 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज है।

बरामदगी का विवरण

  • गुरप्रीत सिंह से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस
  • रंजीत सिंह से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस
  • मनदीप सिंह उर्फ मंगा से 01 तमंचा (.22 बोर) मय 01 जिंदा कारतूस
  • घटनास्थल से 11 खोखे 32 बोर व 02 खोखे .22 बोर

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक राजेश जोशी (SOG प्रभारी), उपनिरीक्षक देवेन्द्र राणा, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, कांस्टेबल स्वरुप सिंह, कांस्टेबल उमेश राम, कांस्टेबल मिथुन कुमार, कांस्टेबल संजय दोसाद, कांस्टेबल प्रीतम सिंह तथा कांस्टेबल अमनदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को चेतावनी

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने, अवैध असलहों का प्रयोग करने और दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments