HomeUttarakhandNainitalऑपरेशन क्रैकडाउन : अवैध हथियारों की बड़ी बरामदगी

ऑपरेशन क्रैकडाउन : अवैध हथियारों की बड़ी बरामदगी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सघन सत्यापन अभियान से अपराधियों में हड़कंप


सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद नैनीताल को अपराध मुक्त बनाने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एक साथ कई मोर्चों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

इसी क्रम में एक ओर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी कर बड़ी सफलता हासिल की गई, वहीं दूसरी ओर जनपदभर में ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध शिकंजा कसा गया है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सूचना पर त्वरित छापेमारी, घर से मिला अवैध शस्त्रागार

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं वस्तु चेकिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। सूचना थी कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है तथा आए दिन परिजनों से झगड़ा कर उन्हें धमकाता है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान, निवासी निकट आयशा मस्जिद, गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 60 वर्ष, घर पर मौजूद मिला। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है तथा उसके पास तमंचा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी व उसके परिजनों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली।

एक ही स्थान से कई हथियार बरामद

तलाशी के दौरान एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, चार कारतूस 12 बोर, एक कारतूस 7.62 बोर तथा एक सफेद डिब्बे में दस कारतूस 7.65 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में आरोपी मोबिन खान के विरुद्ध भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 एवं 7/25(1-क) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

आपराधिक इतिहास भी गंभीर, पहले मिल चुकी है 07 वर्ष की सजा

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध थाना मुखानी में पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें उसे न्यायालय से 07 वर्ष की सजा हो चुकी है, जो वर्तमान में उच्च न्यायालय में अपीलाधीन है। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त किया गया था। बरामद अवैध हथियारों के स्रोत को लेकर पूछताछ एवं गहन जांच जारी है।

कार्रवाई में शामिल रही पूरी पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, उप निरीक्षक जगवीर सिंह, उप निरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल अमित शरण, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन तथा चालक कांस्टेबल धर्मेन्द्र रावत शामिल रहे।


सघन सत्यापन अभियान

अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर नकेल कसने के लिए जनपद में 15 फरवरी, 2026 से एक माह का विशेष सत्यापन अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में गठित विशेष टीमें होटल, ढाबा, धर्मशाला, आश्रम, होम स्टे, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, फैक्ट्री, निजी प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थानों तथा किराये पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों का व्यापक सत्यापन कर रही हैं।

एक दिन में बड़ी कार्रवाई : 90 होटल-ढाबे चेक, 302 का सत्यापन

बीते दिवस से आज दोपहर तक चले अभियान के दौरान नैनीताल पुलिस ने जनपदभर में 90 होटल एवं ढाबों की जांच की, 302 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा अनियमितता पाए जाने पर 78 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 39,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

न्यायालय परिसरों में हाई अलर्ट, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में पुलिस टीमों द्वारा बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वाड के साथ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस की अपील : सतर्कता ही सुरक्षा

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपरिचित व्यक्तियों की आवाजाही या अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी एक सूचना अपराध की बड़ी वारदात को रोक सकती है। आपात स्थिति में डायल करें : 112

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments