HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पगना में डंपिंग ग्राउंड का भारी विरोध

बागेश्वर: पगना में डंपिंग ग्राउंड का भारी विरोध

ADVERTISEMENTS

17 फरवरी से आमरण अनशन की चेतावनी

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

बागेश्वर (CNE)। नगर पालिका द्वारा पगना क्षेत्र में बनाए जा रहे टंचिंग ग्राउंड (Dumping Ground) को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि वे शहर का कूड़ा अपने गांव में किसी भी कीमत पर नहीं आने देंगे।

मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि निर्माण कार्य तुरंत नहीं रोका गया, तो 17 फरवरी से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्रशासन के आश्वासन के बाद भी नहीं निकला समाधान

ग्राम प्रधान राकेश सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है।

  • पिछला घटनाक्रम: 15 दिसंबर को भी ग्रामीणों ने अनशन की तैयारी की थी, लेकिन जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
  • वादाखिलाफी का आरोप: ग्रामीणों का कहना है कि तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई लिखित समाधान नहीं दिया गया।
  • ताजा विवाद: 9 फरवरी को जब पालिका प्रशासन और ठेकेदार ने लोडर मशीन के साथ निर्माण शुरू करने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।

17 फरवरी से तहसील में होगा ‘आर-पार’ का आंदोलन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि टेंडर निरस्त नहीं किया गया और निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक नहीं लगी, तो आगामी 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से तहसील कार्यालय में धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

“हमने बार-बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही। अब यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर पालिका की होगी।” — राकेश सिंह नेगी, ग्राम प्रधान।

प्रदर्शन में इनकी रही मौजूदगी

इस विरोध प्रदर्शन में पगना और आसपास की ग्राम सभाओं के लोग एकजुट दिखे। इस दौरान ग्राम प्रधान मेहरनबूंगा गीतांजलि, गोपा धपोला सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments