HomeBreaking Newsसिंचाई विभाग की नहर के खुले स्लैब में गिरे मॉर्निंग वॉक पर...

सिंचाई विभाग की नहर के खुले स्लैब में गिरे मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग

ADVERTISEMENTS

डीएम सख्त, अफसरों पर दर्ज होगा आपराधिक केस

CNE REPORTER, देहरादून। राजधानी की सड़कों पर सुबह की सैर अब सेहत नहीं, बल्कि जान जोखिम में डालने जैसा शगल बन गई है। अपर तुनवाला में सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक के दौरान खुले पड़े नहर के स्लैब में जा गिरे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

विभाग ने सफाई के नाम पर नहर को ‘मौत के कुएं’ में तब्दील कर दिया था, लेकिन सुरक्षा के नाम पर एक तिनका तक नहीं रखा। इस दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिंचाई विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें ➡️ ब्रेकिंग: युवक पर चाकू से हमला करने वाला महेश आर्या चढ़ा पुलिस के हत्थे


विकास या विनाश का गड्ढा?

सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने शायद यह मान लिया है कि जनता की आंखों में ‘नाइट विजन’ लगा है। कैनाल रोड पर पुरानी नहर की सफाई के लिए स्लैब तो हटा दिए गए, लेकिन न वहां बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया। नतीजा यह हुआ कि कोहरे की चादर में लिपटी सड़क पर बुजुर्ग को वह खुला हिस्सा नजर नहीं आया और वह सीधे नहर में समा गए।

यह भी पढ़ें ➡️ हल्द्वानी पुलिस : 115 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विभाग की कार्यशैली पर कुछ तीखे सवाल:

  • क्या विभाग को हादसे का इंतजार था कि कब कोई गिरे और तब फाइलें हिलें?
  • सड़क से डेढ़ फीट ऊंची नहर पर बिना चेतावनी बोर्ड के काम करना जनता की जान से खिलवाड़ नहीं तो क्या है?
  • क्या बजट केवल सफाई के लिए आता है, सुरक्षा उपकरणों के लिए विभाग की जेब खाली है?

जिलाधिकारी का ‘हंटर’: अब सीधे दर्ज होगी FIR

हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल नोटिस से काम नहीं चलेगा।

  • सीधा एक्शन: जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
  • ठेकेदारों को चेतावनी: सविन बंसल ने दो टूक कहा कि अगर सड़क कटिंग या निर्माण स्थल पर कोई भी व्यक्ति चोटिल हुआ, तो संबंधित ठेकेदार और विभाग के अफसर सीधे जेल जाएंगे।
  • बैरिकेडिंग अनिवार्य: अब शहर में कहीं भी काम होगा तो रात में चमकने वाले रिफ्लेक्टर और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य होगी, वरना काम रोक दिया जाएगा।

सीवर विभाग को मिली ‘क्लीन चिट’

अफवाहों के बाजार में यह चर्चा थी कि बुजुर्ग सीवर के गड्ढे में गिरे हैं, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया कि सीवर लाइन का रेस्टोरेशन कार्य पूरा हो चुका है। यह विशुद्ध रूप से सिंचाई विभाग की लापरवाही है जिसने पुरानी नहर को बिना ढके छोड़ दिया था।

प्रशासन की इस सर्जिकल स्ट्राइक ने सो रहे विभागों की नींद उड़ा दी है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या हर हादसे के बाद ही सिस्टम जागेगा, या भविष्य में ऐसी ‘खूनी लापरवाही’ पर पहले ही अंकुश लगेगा?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments