हल्द्वानी पुलिस : 115 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

CNE REPORTER, हल्द्वानी (नैनीताल): जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा है।


ADVERTISEMENTS

पकड़े गए आरोपी की पहचान बलवन्त सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी कौंदाखेड़ा, थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 115 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


मामले का विवरण

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरगलिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने आरोपी को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई। उधम सिंह नगर का निवासी यह आरोपी क्षेत्र में शराब की तस्करी करने की फिराक में था।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें