HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारियों का 6 मांगों को...

हल्द्वानी न्यूज़ : कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारियों का 6 मांगों को लेकर रचनात्मक विरोध जारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज नौवें दिन समूचे कुमाऊं मंडल में निगम कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 से 2 तक लंच अवधि में काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक दिन कार्य बहिष्कार के साथ-साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में कर्मचारी आंदोलनों में पहला कर्मचारी आंदोलन है जिसमें बिना कार्य में बाधा डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर निगम कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह संदेशा है अपनी मांगों को मनवाने के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए निगम कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी वर्ग अपनी जवाबदेही से पीछे हट रहा है। उनको भी चाहिए जब कर्मचारी राज्य के विकास में बिना कोई बाधा डाले हुए राज्य की प्रगति के लिए स्वच्छ प्रदेश सुंदर प्रदेश हरित प्रदेश की परिकल्पना को चरितार्थ करते हुए इस प्रकार का आंदोलन कर रहा है। तो अधिकारी वर्ग को भी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए उन्होंने कहा कि अभी तक 6 सूत्री मांगों में विभागीय प्रमोशन नहीं किए गए हैं चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन नहीं किया गया है संविदा कर्मचारियों का लंबे समय से नियमितीकरण नहीं किया गया है निदेशक मंडल में संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी होने के बाद भी उन्हें वेतन बढ़ा हुआ नहीं दिया जा रहा है सहित अन्य मांगों पर भी कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने व पर्यावरण के लिए कार्य करने के लिए निगम कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है आंदोलन की सफलता के लिए समस्त जनपदों के पदाधिकारी केंद्रीय पदाधिकारी मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं। कर्मचारियों में मंजुल सनवाल, रमेश प्रसाद, अशोक पांडे, तारा दत्त भट्ट, रमेश कपकोटी, निखिलेश बिष्ट, त्रिभुवन पुनेठा, बलवंत सिंह, हेम पंत, शीला सिंह, भगवती लोहनी, कंचन चंदोला, अमर शाह, बसंत तिवारी, हरीश मेहरा, विनोद तिवारी सहित निगम कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments