HomeUttarakhandBageshwarपुलिस ने धर दबोचा देशी घी चोर 'मिंटी'

पुलिस ने धर दबोचा देशी घी चोर ‘मिंटी’

ADVERTISEMENTS

यूं चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपी…..

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज 30 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। तल्ला बिलौना, बागेश्वर निवासी देशी घी चोर मयंक साह उर्फ मिंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल, एक पेटी देशी घी भी बरामद कर लिया है। शहर के बीचों-बीच हुई एक अनोखी चोरी की गुत्थी को पुलिस ने अपनी सूझबूझ और तकनीक के दम पर महज 30 घंटे के भीतर सुलझाकर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

दुकानदार की मेहनत पर ‘मिंटी’ की नजर

मामला 29 जनवरी का है, जब थर्प (कांडा) निवासी प्रकाश सिंह ने कोतवाली में अपनी आपबीती सुनाई। उनकी दुकान से घी की एक पूरी पेटी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। ₹10,000 मूल्य का यह घी किसी मध्यमवर्गीय व्यापारी के लिए बड़ा नुकसान था। पुलिस ने तुरंत बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) व 317(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की कमान थाम ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने स्पष्ट निर्देश दिए— “चोर चाहे जो भी हो, बचना नहीं चाहिए।” क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने अपनी जांच का दायरा दो तरफा बढ़ाया। शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से स्कैन किया गया।मुखबिरों के जाल को सक्रिय किया गया ताकि संदिग्धों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।

    यूं चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपी

    सीसीटीवी फुटेज और सटीक सुरागों के आधार पर पुलिस की सुई मयंक साह उर्फ मिंटी (निवासी तल्ला बिलौना) पर आकर टिक गई। घेराबंदी की गई और आरोपी को नगरपालिका पार्किंग (गरुड़ रोड) के पास धर दबोचा गया। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गया और उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया शत-प्रतिशत घी बरामद कर लिया गया।

    नगर में इस त्वरित कार्यवाही की चर्चा जोरों पर है। पुलिस ने आरोपी ‘मिंटी’ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। इस सफलता ने साफ संदेश दे दिया है कि बागेश्वर में अपराध करने वालों की खैर नहीं।

    ADVERTISEMENTS
    🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
    Deepak Manral
    Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
    तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
    RELATED ARTICLES

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular

    Recent Comments