अल्मोड़ा: सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए— डा. नवीन जोशी

0
सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए— डा. नवीन जोशी
सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए— डा. नवीन जोशी

👉 पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय के निकटवर्ती हवालबाग ब्लाक अंतर्गत स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानसखंड साइंस सेंटर अल्मोड़ा के साइंटिस्ट इंचार्ज डॉ. नवीन चंद्र जोशी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

मुख्य अतिथि डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने ‘मिथ्स एंड फैक्ट्स’ विषयक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कई सारे मिथक तथ्यों से बिल्कुल भिन्न होते हैं, इसलिए हमें सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से लगन से अधिकाधिक अध्ययन कर सही ज्ञान व जानकारी प्राप्त करने एवं अंधविश्वासों से दूर रहने को कहा। शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मदन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगड्वाल, नवीन वर्मा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, रेखा आर्या, तृप्ति बोरा, राकेश कुमार एवं विक्रम चंद्र उपस्थित थे। संचालन संजय पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS