👉 तीन जंगलों में आग की घटनाएं, फायर टीमों ने दिया सूझबूझ का परिचय
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बीते शनिवार शाम अल्मोड़ा फायर स्टेशन अंतर्गत दो जगह जंगलों में आग लग गई। फायर सर्विस अल्मोड़ा ने दोनों जगह आग को नियंत्रित करने में सफलता पाई। सोमेश्वर में आग को तहसील परिसर तक पहुंचने से रोका। इसके अलावा रानीखेत फायर स्टेशन अंतर्गत रविवार दिन में कठपुड़िया क्षेत्र के जंगल में आग लग गई, जिसे रिहायशी इलाके में पहुंचने से बमुश्किल रोका।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें
शनिवार शाम करीब साढ़े छह 6 बजे सोमेश्वर क्षेत्रांतर्गत और लगभग उसी बीच निकटवर्ती चितई क्षेत्र के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की दो अलग अलग टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। सोमेश्वर तहसील परिसर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को MFE से पंपिंग कर एक हौज रील की सहायता से आग को बुझाया गया। उधर, चितई में लगी आग को पीट-पाटकर कड़ी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर बुझाया गया। फायर सर्विस टीम में एलएफएम ओम प्रकाश, एफएस रमेश सिंह, हरीश रावत, एफएम धीरेंद्र सिंह, मो. अशरफ, जीवन जोशी, डब्ल्यूएफएम प्रिंयका, आकांक्षा डसीला आदि शामिल रहे।
आज रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे कठपुड़िया क्षेत्रांतर्गत जंगल में आग धधक पड़ी। इस आग के रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने की आशंका बढ़ी, तो इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी गई। सूचना मिलते ही यूनिट लीडिंग फायरमैन महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंच फायर सर्विस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए MFE से पंपिंग कर होज रील की सहायता ली, इसके अलावा पीट-पाटकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर बुझाया गया।










