HomeAccidentहल्द्वानी: मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सड़क के गड्ढे ने छीनी जिंदगी

CNE REPORTER, हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड के हल्द्वानी में खराब सड़कें और जानलेवा गड्ढे अब मासूमों की जान के दुश्मन बनने लगे हैं। ताज़ा मामला नहर कवरिंग रोड का है, जहाँ एक गहरे गड्ढे से बचने की कोशिश में बाइक सवार किशोर सड़क पर जा गिरा और पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित मिक्सर ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस हृदयविदारक हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर टांडा निवासी गौरीलाल, जो वर्तमान में पनचक्की क्षेत्र में बटाईदार के रूप में काम करते हैं, उनके दो बेटे ललित और अर्जुन बीते शाम मुखानी से गैस सिलेंडर भरवाकर घर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक जगदम्बा नगर मंदिर के पास पहुँची, सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे से बचने के लिए बड़े भाई ललित ने अचानक कट लिया। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा छोटा भाई अर्जुन सड़क पर जा गिरा। दुर्भाग्यवश, उसी समय पीछे से आ रहे एक मिक्सर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद घायल अर्जुन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मिक्सर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:

“हादसे में एक किशोर की मृत्यु हुई है। वाहन को सीज कर दिया गया है, जबकि चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments