👉 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन, पुतला फूंका
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में एकजुट होकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और उसकी हत्या के साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जुूलूस निकाला और भाजपा का पुतला दहन किया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक बेटी की हत्या नहीं, बल्कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता को न्याय दिलाने के बजाय भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। इतने गंभीर मामले में अब तक मुख्य साजिशकर्ताओं को बचाए रखना सरकार की नीयत पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े साक्ष्यों को जानबूझकर कमजोर किया गया, बुलडोजर चलाकर सबूत मिटाने की साजिश रची गई और वीआईपी कनेक्शन को बचाने का प्रयास किया गया।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, महेंद्र सिंह मेर, दीवान सिंह सतवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन बिष्ट, रजनी फर्त्याल जिला, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, गोपाल सिंह चौहान, हेम कुमार आर्या, पूरन पाण्डे, राजेंद्र सिंह बेलवाल, त्रिलोक सिंह, रमेश बिष्ट, धन सिंह फर्त्याल, पान सिंह बरगली, शिव राम आर्य, सतीश पंत, दान सिंह बोरा, दीपक मलाड़ा, मोहन नगरकोटी, पंकज कुमार, करन बिष्ट, जीवन बिष्ट, गोकुल गोस्वामी, गोपाल मेहरा, चंदन बोरा, जसवंत सतवाल, पान सिंह सतवाल, रमेश बिष्ट, अनिल मेर, बिशन राम, कविता बोरा, रजनी आर्या, तारा देवी, किरण रावत, अंकिता रावत, इंद्रा देवी, हेमा देवी, गंगा देवी आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

