HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर की ताइक्वांडो टीम लुधियाना रवाना, उत्तराखंड का करेगी प्रतिनिधित्व

बागेश्वर की ताइक्वांडो टीम लुधियाना रवाना, उत्तराखंड का करेगी प्रतिनिधित्व

ADVERTISEMENTS

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। लुधियाना (पंजाब) में 6 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बागेश्वर जनपद की ताइक्वांडो बालिका टीम रवाना हो गई है, जहां जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से चयनित शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में बागेश्वर से साक्षी दफौटी, भूमिका ताकुली, सरिता धामी, विनिता राणा, माही नेगी, चेतना और आराध्या जोशी भाग ले रही हैं। ये सभी खिलाड़ी लंबे समय से कठिन प्रशिक्षण के बाद इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंची हैं। इस आयोजन में देश के सभी राज्यों से कुल 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें देश की सर्वश्रेष्ठ बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ी शामिल होंगी।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारतीय ओलंपिक संघ एवं भारत सरकार के अंतर्गत स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) से मान्यता प्राप्त है, जिससे इसकी महत्ता और स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है। टीम के साथ कोच के रूप में ललित नेगी मौजूद हैं, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

टीम की रवानगी से पूर्व एक शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, विधायक सुरेश गडिया, पार्वती दास, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आशा राम, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, किरन परिहार एवं कमलेश तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बागेश्वर की बेटियाँ राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments