
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी : हल्द्वानी के युवाओं ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गोलापार स्थित सूर्या देवी बैंक्विट हॉल में आयोजित इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ‘वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स अकादमी’ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
विजय मौर्या ने जीता गोल्ड, प्रियांशु और हर्षित को भी पदक
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सौरभ गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अकादमी के होनहार खिलाड़ी विजय मौर्या ने अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा जमाया। वहीं, प्रियांशु मौलीखी ने अपनी श्रेणी में कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया, जबकि हर्षित नेगी ने कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर
खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके स्कूलों के शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जाहिर की है। सभी ने पदक विजेताओं की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षक सौरभ गौड़ ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







