अल्मोड़ा: मुरली मनोहर मंदिर में सुंदरकांड के साथ वर्ष 2025 की विदाई

0
मुरली मनोहर मंदिर में सुंदरकांड
मुरली मनोहर मंदिर में सुंदरकांड

नव वर्ष की सुख-समृद्धि के लिए की गई विशेष प्रार्थना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वर्ष 2025 के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर आज अल्मोड़ा के थाना बाजार स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।


ADVERTISEMENTS
मुरली मनोहर मंदिर में सुंदरकांड

इस धार्मिक अनुष्ठान में एकत्रित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम और संकटमोचन हनुमान जी की स्तुति की और आने वाले नव वर्ष 2026 के सभी के लिए मंगलमय होने तथा राष्ट्र की सुख-संपन्नता व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। भक्तों में भगवान राम के प्रति अटूट आस्था और नव वर्ष के आगमन को लेकर विशेष उत्साह व उल्लास देखने को मिला।

डॉ. जे. सी. दुर्गापाल ने बताया कि भक्ति का यह क्रम अनवरत जारी रहेगा और 6 जनवरी 2026 को नए साल के प्रथम मंगलवार के अवसर पर मंदिर में पुनः सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी जनता से राष्ट्र कल्याण की इस मुहिम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु

इस अवसर पर डॉ जे सी दुर्गापाल, सतीश जोशी, राजीव जोशी, गोविन्द बल्लभ जोशी, ललित मोहन त्रिवेदी, निर्मल मुंगली, एल पी तिवाड़ी, प्रेमा कांडपाल, उषा जोशी, दीपक चन्द्र, बद्रीनाथ साह, मनोज जोशी, आनन्द बल्लभ तिवारी, बच्ची सिंह, पी सी साह, रमेश चन्द्र जोशी, प्रीति जोशी, रेखा साह, पवन साह, सी एस बनकोटी एवं अनूप साह सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें