अल्मोड़ा: कोट चौनलिया व नौगांव अखोड़िया में लगे शिविर, 586 ग्रामीण लाभान्वित

0
कोट चौनलिया व नौगांव अखोड़िया में लगे शिविर, 586 ग्रामीण लाभान्वित
कोट चौनलिया व नौगांव अखोड़िया में लगे शिविर, 586 ग्रामीण लाभान्वित

👉 ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का क्रम जारी


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए बहुद्देश्यीय शिविरों का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भिकियासैंण ब्लाक के कोटचौनलिया व नौगांव अखोड़िया में बहुउद्देशीय शिविर लगा। जिसमें करीब 586 ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। न्याय पंचायत कोटचौनलिया में आयोजित शिविर एसडीएम याक्षी अरोड़ा एवं खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसमें 116 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया में आयोजित शिविर एसडीएम सुनील कुमार एवं खंड विकास अधिकारी ममता कार्की की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जहां 470 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें