HomeUttarakhandAlmoraअंकिता भंडारी केस: कांग्रेस का प्रदर्शन, जैंती में फूंका सरकार का पुतला

अंकिता भंडारी केस: कांग्रेस का प्रदर्शन, जैंती में फूंका सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS

पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की विशेष मौजूदगी में जोरदार नारेबाजी

कहा, भाजपा नेता का नाम उजागर, हर दोषी को मिले फांसी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/जैंती : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ नामों के खुलासे को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज अल्मोड़ा जिले के जैंती में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की विशेष मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

चौखुरी से सुनाडी तक पैदल मार्च

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चौखुरी से सुनाडी तक विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकाला। यह मार्च सुनाडी जैंती चौराहे पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया, जहाँ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार वीआईपी चेहरों को बचाने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरोपियों को फांसी देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी केस के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांग की कि इस जघन्य अपराध में संलिप्त सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता और पर्दा पीछे छिपे ‘वीआईपी’ बेनकाब नहीं होते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष पान सिंह बरगली, नवीन कोहली, प्रदीप बिष्ट, सुंदर जोशी, प्रताप राम, पान सिंह, जीत सिंह, गिरीश चंद्र जोशी, पूरन राम, चंदन बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments