HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में सीएम धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा

अल्मोड़ा में सीएम धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा

ADVERTISEMENTS

👉 कहा, 22 को मुख्यमंत्री करेंगे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, भव्य स्वागत होगा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां भाजपा की स्थानीय सांसद कार्यालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में सांसद खेल महोत्सव और इस महोत्सव में आगामी 22 दिसंबर को प्रस्तावित प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। तैयारियों की रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे।

बैठक में बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत आगामी 22 से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय भव्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें तहत फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री आदि खेल होंगे। वक्ताओं ने युवाओं को खेलों से जोड़ने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं और खेल समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। ऐसे में सांसद खेल महोत्सव युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।

पार्टी की बैठक में बताया गया कि 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां आकर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा तय की गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने बताया कि मुख्य द्वार से मंच तक मुख्यमंत्री के स्वागत में बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। महिला मोर्चा की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में तिलक कर सीएम का भव्य स्वागत करेंगी। बैठक में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, अल्मोड़ा मंडल प्रभारी देवेंद्र नयाल, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, महामंत्री दर्शन रावत, नरेंद्र आगरी, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी मंटू, सह सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, पार्षद विजय भट्ट, राहुल जोशी, संजय जोशी, दिनेश मठपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments