HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा प्रेस क्लब के जगदीश जोशी अध्यक्ष और अशोक पांडे बने महासचिव

अल्मोड़ा प्रेस क्लब के जगदीश जोशी अध्यक्ष और अशोक पांडे बने महासचिव

👉 कमलेश कनवाल की उपाध्यक्ष व संतोष बिष्ट की कोषाध्यक्ष पद पर शानदार जीत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पिछले कुछ दिनों से चल रही उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की चुनावी प्रक्रिया आज शुक्रवार यानी 19 दिसंबर 2025 को विधिवत पूरी तरह संपन्न हो गई। आज चली मतदान प्रक्रिया के बाद जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष और अशोक पांडे महासचिव चुने गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान प्रक्रिया अपनाई गई जबकि अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया।

कई रोज की जद्दोजहद के बाद आज शुक्रवार को उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के द्विवार्षिक आम चुनाव हुए। इस चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार एवं अल्मोड़ा टाइम्स के संपादक प्रकाश पंत ने मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई जबकि अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष एड. महेश चंद्र सिंह परिहार आब्जर्वर रहे। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ व कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने सहयोग प्रदान किया। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी क्लब के अध्यक्ष और अशोक पांडे महासचिव चुने गए। इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल ने शानदार जीत दर्ज की जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट जीते। क्लब के अन्य पदों में एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्विरोध रूप से हरीश चंद्र भंडारी संप्रेक्षक, कपिल मल्होत्रा कार्यालय सचिव व मोहित अधिकारी उप सचिव संस्थागत और किशन जोशी व हिमांशु लटवाल कार्यकारिणी सदस्य विजयी घोषित हुए।

क्लब के कुल 62 सदस्य मतदाता सूची में शामिल थे, जिनमें से 56 लोगों ने मतदान किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें संपन्न कराने में निर्वतमान कार्यकारिणी के सचिव रहे रमेश जोशी, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी आदि ने विशेष सहयोग दिया। चुनाव को शांतिपूर्ण व विधिवत संपन्न कराने में सहयोग के लिए क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत और चुनाव अधिकारी प्रकाश पंत ने सभी सदस्यों का आभार जताया। इधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी व अन्य पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि क्लब को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments