HomeUttarakhandNainitalनैनीताल: SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ली शुक्रवार परेड

नैनीताल: SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ली शुक्रवार परेड

ADVERTISEMENTS

शस्त्र अभ्यास में बेहतर प्रदर्शन पर महिला पुलिसकर्मी सम्मानित

CNE REPORTER, नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल जवानों की शारीरिक दक्षता को परखा गया, बल्कि शस्त्र संचालन (Weapon Handling) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

परेड के दौरान जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू और परिवहन शाखा के जवानों ने हिस्सा लिया। एसएसपी ने जवानों की ड्रिल और शारीरिक क्षमता का बारीकी से निरीक्षण किया। विशेष रूप से महिला, पुरुष और यातायात पुलिस की अलग-अलग टोलियां बनाकर Weapon Handling का अभ्यास कराया गया।

इस अभ्यास में बेहतरीन कौशल दिखाने वाली महिला आरक्षी रेखा निखुरपा और किरन मेहता को एसएसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

“परिस्थिति कैसी भी हो, हमेशा रहें तैयार”

जवानों को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस बल के हर कर्मचारी को शस्त्रों के संचालन में निपुण होना चाहिए। उन्होंने विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों का आह्वान करते हुए कहा, “महिलाएं खुद को कमजोर न समझें, अपना हौसला मजबूत रखें और शस्त्रों की पूर्ण जानकारी रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति का डटकर सामना किया जा सके।”

वाहनों की फिटनेस और मेस का निरीक्षण

परेड के बाद एसएसपी ने सरकारी वाहनों के लॉग बुक, उनकी फिटनेस और मेंटेनेंस का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी वाहन सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप दुरुस्त होने चाहिए। इसके साथ ही पुलिस लाइन मेस का भ्रमण कर उन्होंने मेस प्रभारी को जवानों के लिए सीजनल सब्जियां और शुद्ध पहाड़ी व्यंजन परोसने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल और प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments