सिरसा क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज़, 20 टीमें ले रही हैं हिस्सा

0
सिरसा क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज़
सिरसा क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज़

भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पांडे और ग्राम प्रधान सिरसा भुवन चंद्र ने किया उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी (नैनीताल)। ग्राम सिरसा में वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष भी, आसपास के तमाम गांवों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पांडे और ग्राम प्रधान सिरसा भुवन चंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


ADVERTISEMENTS

सिरसा के क्रीड़ा मैदान में यह प्रतियोगिता प्रति वर्ष आयोजित की जाती है, जो क्षेत्र के खेल कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। यह आयोजन न सिर्फ क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि आस-पास के समुदायों को एकजुट करने का भी काम करता है। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए साल भर इस टूर्नामेंट का इंतजार करते हैं।

20 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

इस वर्ष की प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजकों का कहना है कि यह संख्या टूर्नामेंट के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता को दर्शाती है। सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर चुकी हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। वहीं, ग्राम प्रधान भुवन चंद्र ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की उम्मीद जताई।

प्रतियोगिता के आगामी मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जिसमें स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें