ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह बनाया गया। कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं।
CNE REPORTER/कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए, अंततः गुरुवार शाम गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले की बड़ी सूची सार्वजनिक कर दी. इसके तहत 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन के तौर पर, शासन में अपर सचिव गृह का पद अब निवेदिता कुकरेती के साथ IPS तृप्ति भट्ट भी संभालेंगी।
इसके साथ ही शासन में इस पद पर कुल तीन अधिकारी नियुक्त हो गए हैं, जिनमें से दो आईपीएस हैं। उल्लेखनीय है कि तृप्ति भट्ट अब फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी दायित्व निभाएंगी।

कौन–कौन कहां भेजे गए? यहां देखें प्रमुख बदलाव
तबादलों की इस सूची में अन्य कई अधिकारियों की भूमिकाओं में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।
- IPS विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई।
- नीरू गर्ग को PAC/ATC से हटाकर IG फायर सर्विस बनाया गया।
- IPS कृष्ण कुमार वीके से IG सीआईडी का दायित्व वापस लिया गया।
- मुख्तार मोहसिन को IG फायर सर्विस से हटाकर जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई।
- करन सिंह नगन्याल को IG कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।
- IPS अरुण मोहन जोशी को IG सीआईडी बनाया गया, जबकि उन्हें IG SDRF से मुक्त किया गया।
- IPS नीलेश आनंद भरणे को DGP PAC की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
- IPS सुनील कुमार मीना से IG जीआरपी की जिम्मेदारी वापस ली गई।
- योगेंद्र सिंह रावत को IG मुख्यालय नियुक्त किया गया, जबकि वे पहले से IG कार्मिक की भूमिका देख रहे थे।
- निवेदिता कुकरेती, जो अपर सचिव गृह थीं, उन्हें अब DIG SDRF बनाया गया।
- यशवंत सिंह को सेनानायक IRB प्रथम रामनगर की कमान मिली।
- रामचंद्र राजगुरु को SP पुलिस मुख्यालय भेजा गया।
- IPS सरिता डोभाल को SP ATS की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।
- जबकि हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार के सेनानायक के रूप में तैनात किया गया है।
- https://creativenewsexpress.com/achievement-selection-of-6-students-of-rainka-almora-in-cm-incentive-scholarship/
ADVERTISEMENTS

