15 IPS अधिकारियों का तबादला, तृप्ति भट्ट को मिली अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह बनाया गया। कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं।
CNE REPORTER/कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए, अंततः गुरुवार शाम गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले की बड़ी सूची सार्वजनिक कर दी. इसके तहत 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन के तौर पर, शासन में अपर सचिव गृह का पद अब निवेदिता कुकरेती के साथ IPS तृप्ति भट्ट भी संभालेंगी।
ADVERTISEMENTS
इसके साथ ही शासन में इस पद पर कुल तीन अधिकारी नियुक्त हो गए हैं, जिनमें से दो आईपीएस हैं। उल्लेखनीय है कि तृप्ति भट्ट अब फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी दायित्व निभाएंगी।
तृप्ति भट्ट
कौन–कौन कहां भेजे गए? यहां देखें प्रमुख बदलाव
तबादलों की इस सूची में अन्य कई अधिकारियों की भूमिकाओं में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।
IPS विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई।
नीरू गर्ग को PAC/ATC से हटाकर IG फायर सर्विस बनाया गया।
IPS कृष्ण कुमार वीके से IG सीआईडी का दायित्व वापस लिया गया।
मुख्तार मोहसिन को IG फायर सर्विस से हटाकर जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई।
करन सिंह नगन्याल को IG कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।
IPS अरुण मोहन जोशी को IG सीआईडी बनाया गया, जबकि उन्हें IG SDRF से मुक्त किया गया।
IPS नीलेश आनंद भरणे को DGP PAC की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
IPS सुनील कुमार मीना से IG जीआरपी की जिम्मेदारी वापस ली गई।
योगेंद्र सिंह रावत को IG मुख्यालय नियुक्त किया गया, जबकि वे पहले से IG कार्मिक की भूमिका देख रहे थे।
निवेदिता कुकरेती, जो अपर सचिव गृह थीं, उन्हें अब DIG SDRF बनाया गया।
यशवंत सिंह को सेनानायक IRB प्रथम रामनगर की कमान मिली।
रामचंद्र राजगुरु को SP पुलिस मुख्यालय भेजा गया।
IPS सरिता डोभाल को SP ATS की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।
जबकि हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार के सेनानायक के रूप में तैनात किया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।