बड़ी कार्रवाई: 140 नशीले इंजेक्शनों के साथ बनभूलपुरा का बीड़ी गिरफ्तार

0
बड़ी कार्रवाई: 140 नशीले इंजेक्शनों के साथ बनभूलपुरा का बीड़ी गिरफ्तार
बड़ी कार्रवाई: 140 नशीले इंजेक्शनों के साथ बनभूलपुरा का बीड़ी गिरफ्तार

CNE REPORTER, HALDWANI : नैनीताल जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने अवैध नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।


ADVERTISEMENTS

इसी क्रम में पुलिस की विशेष ऑपरेशन समूह (SOG) और बनभूलपुरा थाना की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी में गोला बाईपास रोड से एक तस्कर को 140 नशीले इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नैनीताल पुलिस की नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सभी पुलिस प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। इस निर्देश के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और विशेष ऑपरेशन समूह (एसओजी) के प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान शाहरुख उर्फ बीड़ी पुत्र अयूब, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, बनभूलपुरा, नैनीताल (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस संबंध में बनभूलपुरा थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस अधिनियम (NDPS Act) की धारा 8/22 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई जगवीर सिंह, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, अरुण राठौड़ (विशेष ऑपरेशन समूह) व कॉन्स्टेबल संतोष बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें