HomeUttarakhandNainitalयुवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुईं UOU की गीता मठपाल

युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुईं UOU की गीता मठपाल

CPDA पर उनके शोध को मिली राष्ट्रीय पहचान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के गणित विभाग की शोधार्थी श्रीमती गीता मठपाल को 20वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC), देहरादून में उनके उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए प्रतिष्ठित ‘युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

यह सम्मान उन्हें 28 से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित सम्मेलन में “Sunspot Number Prediction through High-Order Intuitionistic Fuzzy Time Series Forecasting with CPDA” विषय पर उनके पोस्टर प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया, जिसकी विशेषज्ञों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

प्रोफेसर अरविंद भट्ट के मार्गदर्शन में अनुसंधान कर रहीं गीता मठपाल की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और राज्य दोनों के लिए गर्व का विषय है। इस वार्षिक सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा किया जाता है, जो वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नवीनतम नवाचारों पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

गीता मठपाल ने अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. कमलेश बिष्ट को मार्गदर्शन के लिए तथा डॉ. मीनाक्षी राणा को पोस्टर निर्माण में सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने गीता मठपाल को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय तथा राज्य दोनों के लिए गौरव का विषय है। गीता मठपाल की यह उपलब्धि युवा शोधार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments