HomeUttarakhandAlmoraधौलछीना : 60 हजार की चरस के साथ एक गिरफ्तार

धौलछीना : 60 हजार की चरस के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

मिशन इंटर कॉलेज में जागरुकता अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। थाना धौलछीना पुलिस ने 302 ग्राम चरस के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत 60 हजार रूपये बताई जा रही है। वहीं राजकीय मिशन इण्टर कॉलेज, द्वाराहाट में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टालरेन्स की नीति अपनाई जा रही है। इस हेतु उन्होंने मताहतों को कड़े निर्देश जारी किये हैं।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

इसी क्रम में गत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिहं बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पुलिस जनसहायता केन्द्र बाड़ेछीना के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से 302 ग्राम अवैध चरस बरामद की।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। आरोपी हरीश राम उम्र 50 वर्ष पुत्र लछम राम निवासी मनीआगर, धौलछीना जनपद अल्मोड़ा का निवासी है।

कुल 302 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत 60 हजार बताई जा रही है। पुलिस टीम में एएसआई गोकुल प्रसाद टम्टा, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी व राजेन्द्र गोस्वामी शामिल हैं।

द्वाराहाट कॉलेज में चौखुटिया पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान

द्वाराहाट: अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने राजकीय मिशन इण्टर कॉलेज, द्वाराहाट में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया, विनोद जोशी, के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या ने कॉलेज के छात्रों, अध्यापकों और स्टाफ सदस्यों को महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अभियान का मुख्य केंद्र साइबर सुरक्षा था। टीम ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों, जिनमें डिजिटल अरेस्टिंग भी शामिल है, और ठगों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न पैंतरों के बारे में विस्तार से समझाया। छात्रों को सलाह दी गई कि वे स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताकर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

साइबर जागरूकता के अलावा, कार्यक्रम में कई अन्य सामाजिक और कानूनी पहलुओं को भी शामिल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्परिणामों, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानूनों और यातायात के नियमों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) जैसे गंभीर विषय पर भी आवश्यक जानकारी साझा की गई।

जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, पुलिस टीम ने सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें डायल 112 (आपातकालीन सेवा), महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 शामिल थे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments