HomeUttarakhandBageshwarबीच सड़क ट्रक का एक्सल टूटा, घंटो जाम ! यात्रियों की भारी...

बीच सड़क ट्रक का एक्सल टूटा, घंटो जाम ! यात्रियों की भारी फजीहत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

CNE रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर कुकुड़ागाड़ के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक का एक्सल टूट जाने से भीषण जाम लग गया। यह जाम घंटों तक लगा रहा, जिससे गरुड़, कौसानी और आसपास के क्षेत्रों से बागेश्वर मुख्यालय आने-जाने वाले हजारों यात्रियों, शिक्षकों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTSAd

ट्रक के बीच सड़क पर खड़े होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह के समय यह मार्ग बागेश्वर जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों से भरा रहता है। कई यात्रियों को अपने वाहन बदलकर आगे का सफर करना पड़ा, लेकिन लंबे रूट की बसें और निजी वाहन घंटों जाम में फँसे रहे।

यात्रियों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन को मौके पर पहुँचने में काफी समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद, दोपहर में कहीं जाकर यातायात बहाल हो पाया। घंटों जाम खुलने के बाद ही लोगों ने राहत की साँस ली।

यात्रियों की इस भारी फजीहत की कौन लेगा जिम्मेदारी !

सवाल यह है कि यह मार्ग बागेश्वर जिले की जीवनरेखा माना जाता है। इस तरह की एक छोटी सी घटना से अगर घंटों का महाजाम लगता है, तो क्या प्रशासन ने ऐसे संवेदनशील स्थानों पर त्वरित रेस्पोंस टीम या भारी वाहनों को हटाने के लिए पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की है? दैनिक यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सड़क पर गश्त और नियमित निरीक्षण क्यों नहीं होता? यह लापरवाही न केवल यात्रियों का समय बर्बाद करती है, बल्कि जिला मुख्यालय के कार्य को भी प्रभावित करती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments