HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम: कला-संस्कृति का अद्भुत संगम

अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम: कला-संस्कृति का अद्भुत संगम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

इंदर-रुचि आर्या की स्टार नाइट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में सात दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव का शानदार आगाज हो चुका है। ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में शुरू हुए इस महोत्सव में कला, संगीत और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी लोक परंपराओं और नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

गत दिवस, सोमवार को गोल्ज्यू महोत्सव के अवसर पर मल्ला महल ओल्ड कलेक्ट्रेट में विभिन्न प्रदेशों से आई हुई सांस्कृतिक टीमों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। शाम को आयोजित स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध गायक इंदर आर्य और रुचि आर्या के गानों पर श्रोतागण झूमते और थिरकते रहे।

अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम
अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

इस महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा हेमा गैड़ा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश नयाल, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कैडा, विधायक प्रतिनिधि सोमेश्वर भुवन जोशी सहित शहर के गणमान्य व्यापारीगण और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम
अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments