HomeAccidentरुड़की में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई...

रुड़की में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

ADVERTISEMENTS

शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

रुड़की (हरिद्वार): रुड़की में देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से 2014 मॉडल की कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। चालक ने समय रहते कूदकर बचाई अपनी जान।

हरिद्वार जिले के रुड़की में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कलियर थाना क्षेत्र के गुम्मावाला निवासी शादाब पुत्र लियाकत अली अपनी कार से ससुराल हकीमपुर जा रहे थे, तभी गांव से बाहर निकलते ही उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं निकलते देख चालक शादाब ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी रोककर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

शादाब के बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई। कार मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।

दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही रुड़की फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाई और कार के डीजल टैंक को फटने से बचाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में 2014 मॉडल की कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों के मुताबिक, आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। इस अग्निकांड में कार मालिक का लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments