HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने सीएमओ कार्यालय पर बोला हल्ला

अल्मोड़ा: कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने सीएमओ कार्यालय पर बोला हल्ला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 सीएमओ ने किया दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को चौखुटिया भेजने का आदेश निरस्त

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला अस्पताल से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को चौखुटिया भेजने के आदेश से शनिवार को अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीएमओ का घेराव किया और प्रदर्शन कर हल्ला बोला। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले पर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों से विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सकों के तबादले के आदेश को निरस्त करने की मांग की। इसके बाद आदेश निरस्त कर दिया गया।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा जिला अस्पताल समेत सीएचसी सेंटर में पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को बाहर भेजना मरीजों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने डॉक्टरों के तबादले के आदेश वापस नहीं लिया, तो अल्मोड़ा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो और सरकार को चेताते हुए कहा कि अल्मोड़ा की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए और सभी सुविधाएं यहां दी जाए। इधर, सीएमओ डा. एनसी तिवारी ने बताया कि दो चिकित्सकों को चौखुटिया स्वास्थ्य केंद्र भेजने के आदेश किए थे, अब जन भावनाओं को देखते हुए आदेश को निरस्त कर दिया है।

घेराव व प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, तारा चंद्र जोशी, गोविंद सिंह मेहरा, मनोज वर्मा, नारायण दत्त पांडे, बीके पाण्डेय, अंबी राम, शहाबुद्दीन, प्रकाश चंद्र जोशी, दीप सिंह डांगी, दिनेश नेगी, पीतांबर पांडे, किरन आर्य, दीपा साह, सुशील साह, मनोज वर्मा, आनंद सिंह बिष्ट, अशोक गोस्वामी, मनोज कुमार वर्मा, तारु तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शरद चंद्र साह, महेश चंद्र, सुरेन्द्र सिंह मेहता, मुकेश कुमार, कार्तिक साह, गौरव वर्मा, रविन्द्र कुमार टम्टा, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, अजीत कार्की, मोहन सिंह देवली, नितिन रावत, शशांक बिष्ट, पवन मेहरा, गौरव वर्मा, शोभा जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कृष्णा लटवाल, दीपक कुमार, परितोष जोशी, हिमांशु मेहता, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, हिमांशु मेहता, गुंजन चम्याल, निर्मल रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments