HomeUttarakhandNainitalहस्तशिल्प से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, UOU की शानदार पहल

हस्तशिल्प से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, UOU की शानदार पहल

खटीमा और आसपास खुलेंगे हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र

खटीमा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि खटीमा और आसपास के क्षेत्रों में हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे, जहां महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जागृति सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक कला और कौशल के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट ने विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं, विश्वविद्यालय के निदेशक गिरजा पांडे ने बताया कि संस्थान में एम.एस.डब्ल्यू., आईटी, हैंडीक्राफ्ट, डिजाइनिंग, कला आदि कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है और विद्यार्थी वर्ष में दो बार आवेदन कर सकते हैं।

कुलपति ने यह भी बताया कि खटीमा डिग्री कॉलेज में नया ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जहां विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को बढ़ाएगी बल्कि रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर निर्मला पांडे ने किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहनी, मास्टर ट्रेनर सनोवर, विभिन्न महिला समूहों की सदस्याएं, स्कूलों के छात्र-छात्राएं सहित लगभग 100 लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments