HomeUttarakhandAlmoraराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष पथ संचलन सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष पथ संचलन सम्पन्न

हवालबाग खंड के चार मंडलों ने दिखाया अनुशासन और एकता का उदाहरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हवालबाग खंड के चार मंडलों — हवालबाग, धामस, सल्ला रौतेला और पातली बगड़ — की ओर से भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 52 स्वयंसेवक गणवेश में शामिल हुए और अनुशासन, संगठन तथा एकता का शानदार प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd

पथ संचलन का शुभारंभ भड़केश्वर महादेव कोशी मंदिर से हुआ, जो कोशी बाजार होते हुए पुनः भड़केश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियाँ और घोष की मधुर ध्वनि ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेंद्र जोशी, जिला प्रचार प्रमुख, अल्मोड़ा ने “पंच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष आत्मावलोकन और समाज निर्माण के नए संकल्पों का काल है।
जोशी ने बताया कि “पंच परिवर्तन” के माध्यम से स्वयंसेवक कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत हैं।

स्वयंसेवकों में दिखा उत्साह और समर्पण

इस अवसर पर मुख्य शिक्षक पवन, सुनील, देवेंद्र, ललित, प्रकाश, संजय, अमित, विनोद, किशन, राहुल, सुरेश सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संघ गीत और घोष की गूंज के साथ हुआ, जिसने समर्पण और शौर्य की अद्भुत झलक प्रस्तुत की।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments