HomeUttarakhandBageshwarकपकोट: गुलदार का आतंक, एक ही रात में 11 बकरियों का शिकार

कपकोट: गुलदार का आतंक, एक ही रात में 11 बकरियों का शिकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर : कपकोट के शामा उप तहसील क्षेत्र में गुलदार के हमले से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। गुरुवार देर शाम घात लगाकर बैठे एक गुलदार ने बकरी पालक दीवान सिंह की 11 बकरियों को मार डाला। इस घटना के बाद से बकरी पालक बेहद परेशान हैं और पूरे गांव में खौफ का माहौल बना हुआ है।

शामा निवासी दीवान सिंह गुरुवार की देर शाम अपनी बकरियों को चराकर घर लौटे थे। बकरियां आंगन में पहुंची ही थीं कि पहले से वहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Leopard Attack

करीब दस मिनट तक गुलदार बकरियों को मारता रहा, जिससे मौके पर ही 11 बकरियों की मौत हो गई। बकरियों को मारने के बाद गुलदार जोर-जोर से गुर्राने लगा। गुलदार की आवाज़ सुनकर बकरी पालक दीवान सिंह घर से बाहर आए। उनके और अन्य ग्रामीणों के शोरगुल मचाने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया।

गुलदार के हमले से दीवान सिंह को भारी नुकसान हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में बकरियों के मारे जाने से वह काफी सदमे में हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और पीड़ित बकरी पालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

लगातार हो रहे वन्य जीवों के हमलों से शामा क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के उपाय करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments