HomeBreaking Newsततैयों का हमला: तीन छात्र और एक ग्रामीण घायल, छात्रा की हालत...

ततैयों का हमला: तीन छात्र और एक ग्रामीण घायल, छात्रा की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पाभै हाई स्कूल में पढ़ने वाले डूंगरा गांव के चार छात्रों पर आज सुबह स्कूल जाते समय ततैयों का हमला हो गया।

इस हमले में तीन छात्र-छात्राओं के साथ उन्हें बचाने पहुंचा एक ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक छात्रा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटना सुबह लगभग 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राएं रोज की तरह पैदल स्कूल जा रहे थे। स्कूल से कुछ दूरी पहले सड़क किनारे एक पेड़ पर ततैयों का बड़ा छत्ता बना हुआ था। उसी समय उस पेड़ पर बैठे एक बाज ने छत्ते को चोंच से छेड़ दिया। इसके बाद अचानक गुस्साए ततैयों का झुंड निकल पड़ा और वहां मौजूद बच्चों पर टूट पड़ा।

छात्रा निशा की हालत गंभीर

हमले में 14 वर्षीय दिव्यांशु, 14 वर्षीय निशा और 13 वर्षीय अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के कमल सिंह बोहरा ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन ततैयों ने उन्हें भी डंक मार दिया। परिजनों ने तुरंत चारों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुँचाया।

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन आलम ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। तीन छात्रों और ग्रामीण की हालत सामान्य है, लेकिन छात्रा निशा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद अन्य छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई है और वे स्कूल जाने से डर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले उस पेड़ पर ततैयों का छत्ता कभी नहीं देखा, अगर पता होता तो इसकी सूचना वन विभाग को दे देते।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में मौजूद ततैयों के ऐसे खतरनाक छत्तों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments