HomeUttarakhandAlmoraधौलादेवी: मां धूम्रा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

धौलादेवी: मां धूम्रा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत धौलादेवी ब्लॉक स्थित मां धूम्रा देवी मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ADVERTISEMENTSAd

अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंदिर परिसर की सफाई की और लोगों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही यह संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण न केवल धार्मिक स्थलों की पवित्रता के लिए, बल्कि समाज और पर्यावरण की उन्नति के लिए भी आवश्यक है।

अभियान में खंड विकास अधिकारी रोहित बर्मा, सहायक खंड विकास अधिकारी केशर बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी पंचायत भीमसिंह नेगी एवं रियासत अली, सहायक समाज कल्याण अधिकारी रोहित तिवारी, समस्त ग्राम एवं पंचायत विकास अधिकारी, रीप टीम के गौरव पाठक, एनआरएलएम टीम के सूरज बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह गैंडा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौसला तारा चन्द और गणेश पाण्डेय मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments