HomeUttarakhandAlmoraप्रदेश सरकार नकल माफिया को दे रही संरक्षण : प्रदीप टम्टा

प्रदेश सरकार नकल माफिया को दे रही संरक्षण : प्रदीप टम्टा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग

अल्मोड़ा। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रदेश की नौकरशाही और सरकार पर नकल गिरोह को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार बढ़ रहे पेपर लीक के मामले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हैं। टम्टा ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबीआई से हाई कोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में कराने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार सबूत मिलने के बाद भी मामले की लीपापोती कर रही है। एक साल बीत जाने के बाद भी हाकम सिंह जैसे मामलों में ट्रायल शुरू नहीं हुआ, जो प्रदेश सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। टम्टा ने कहा कि सरकार को विवादित परीक्षा निरस्त कर, एक महीने के भीतर पुनः परीक्षा की तिथि घोषित करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस संगठन देहरादून में बड़ा प्रदर्शन करेगा। कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलाएगी।

पूर्व सांसद ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के “सबका साथ सबका विकास” नारे को खोखला बताया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में स्वीकृत मुंशी हरिप्रसाद टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्थान को भाजपा ने उपेक्षित छोड़ दिया है।

इसके अलावा टम्टा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और प्रदेश सरकार पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्गपिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग की बदहाल स्थिति के लिए नाकामी का आरोप लगाया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, भैरव गोस्वामी और छात्र संघ उपाध्यक्ष निकिता रौतेला मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments