लालकुआं। नगर के प्रथम चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. आरडी पंत का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत के चाचा एवं जिला परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान नैनीताल नवीन पंत के पिता थे। उनका हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया।
क्षेत्र के वयोवृद्ध समाजसेवी आयुर्वेदाचार्य डॉ आरडी पंत के निधन पर क्षेत्रवासियों ने दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर दुख व्यक्त करने वालों में विधायक नवीन दुम्का, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, सरदार गुरदीप सिंह, युवा कांग्रेस नेता भुवन पांडे, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, समाजसेवी हेमंत नरूला, दीवान बिष्ट, नारायण बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, सभासद हेमंत पांडे, सभासद योगेश उपाध्याय, दीपक बतरा, संजीव शर्मा, पूरन रजवार, गंगा पाठक, रवि शंकर तिवारी, नंदा बल्लभ पांडे, संजय जोशी व संजय अरोरा समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।
लालकुआं न्यूज : आयुर्वेदाचार्य डा. आरडी पंत का निधन, शोक की लहर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES


